फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Special camps will be organized today at eight places for vaccination

टीकाकरण के लिए आठ स्थानों पर आज लगाया जाएगा विशेष कैंप

Mon, 02 Aug 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Special camps will be organized today at eight places for vaccination
उरई। टीकाकरण के लिए आज कई आठ स्थानों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। शहरी क्षेत्र में आठ नए स्थानों कैंप लगाए जाएंगे। इसमें करीब 28 हजार डोज लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ ऊषा सिंह ने बताया कि सीएचसी, पीएचसी के साथ जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और मेडिकल कालेज में टीकाकरण किया जा रहा है। तीन अगस्त से विशेष मेगा कैंप आयोजित होंगे। इसके लिए संजीवनी क्लीनिक, पीएनबी बैंक के पास स्थित सिंह हेल्थ केयर, इंदिरा पैलेस चुर्खी रोड, करसान रोड स्थित इस्लामिया डिग्री कालेज, रामजी लाल पांडेय बालिका इंटर कालेज, बजरिया स्थित रहमानिया मदरसा, टाउनहाल, कोंच बस स्टैंड के पास स्थित मानव विकास सेवा संस्थान में कैंप आयोजित किए जाएंगे। कैंप को सफल बनाने के लिए बाल विकास पुष्टाहार विकास, शिक्षा विभाग, नगरीय निकाय विभागों के साथ समाजसेवी संस्थानों का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि कैंपों में उन लोगों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है और उन्हें दूसरी डोज लगाई जानी है। बताया कि सभी लाभार्थियों का टीकाकरण आफ लाइन होगा। टीकाकरण लगवाने के लिए पहचानपत्र लाना होगा। टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ संजीव प्रभाकर ने कहा इन कैंपों में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोंच में छह जगह होगा टीकाकरण
कोंच। कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों में जुटी सरकार के वैक्सीनेशन प्रक्रिया तेजी लाने के टीकों की आपूर्ति बढ़ा दी है। मंगलवार को कम से कम एक हजार लोगों को वैक्सीन देने की योजना के साथ कस्बे में टीकाकरण केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई है।
नगर पालिका के प्रभारी ईओ अशोक कुमार एवं सीएचसी प्रभारी डॉ आरके शुक्ला ने बताया कि सीएचसी में दो, बजरिया स्थित अर्बन अस्पताल, अमरचंद्र महेश्वरी इंटर कॉलेज, सेठ बिंद्रावन इंटर कॉलेज, एसआरपी इंटर कॉलेज में मंगलवार सुबह नौ बजे से टीकाकरण किया जाएगा। (संवाद)

पुलिस की मौजूदगी में हुआ टीकाकरण
मुहम्मदाबादा। टीकाकरण के लिए मारामारी की स्थिति में है। सोमवार को डकोर पीएचसी में टीकाकरण के लिए इतनी भीड़ हो गई कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। पहले टीकाकरण लगाने को लेकर लोग एक दूसरे से भिड़ते नजर आए। पुलिस के आने के बाद स्थिति में सुधार हुआ। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed