फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sparrows out of jail said, not afraid, nor bowing down

जेल से छूटे सपाई बोले, नहीं डरेंगे, न झुकेंगे

Fri, 16 Oct 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sparrows out of jail said, not afraid, nor bowing down
उरई। जेल से 45 दिन बाद छूटे आंदोलनकारियों को सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव तेजप्रताप यादव की अगुवाई में राठ रोड स्थित स्वयंवर गेस्ट हाउस में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जेल से छूटे आंदोलनकारी छात्रसभा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुपम गुर्जर बंगरा ने बताया कि 45 दिन पहले छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह पर लाठीचार्ज किया था। इसी बात पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देने डीएम कार्यालय जा रहे थे। तभी तत्कालीन क्षेत्राधिकारी नगर ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के लिये संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 45 दिन जेल में कैदियों जैसा बर्ताव किया गया, जेल प्रशासन ने 14 दिन तक किसी से मुलाकात नहीं करनी दी। सुविधाएं नहीं दीं गईं।
विज्ञापन

छात्र सभा के पूर्व प्रदेश सचिव मोहित यादव इकलासपुरा ने कहा कि भाजपा सरकार में सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव तेज प्रताप यादव ने जेल से रिहा हुए अनुपम गुर्जर, मोहित यादव, इमरान अंसारी, धीरेंद्र सिंह सनी, दिलीप यादव, मिलन यादव, संतोष कुशवाहा, दिलशाद खान को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान शिवेंद्र, पुष्पेंद्र सिंह, चंद्रप्रकाश यादव, हरिशचंद्र, सोमिल याज्ञिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर जताई नाराजगी
उरई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव संतराम नीलांचल के नेतृत्व में संगठन के जिलाध्यक्ष रूपेश वर्मा, याशू चौधरी, रमाकांत, अशोक कुमार आदि ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद पासी को रिहा करने की मांग की गई। प्रदेश महासचिव संतराम नीलांचल ने कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़े समाज के लोगों पर अत्याचार, बलात्कार, दमन, शोषण व हत्याओं की घटनाएं चरम पर हैं। 14 अक्तूबर को बगैर रिपोर्ट बिना किसी वारंट के उन्हें पुलिस घर से उठा ले जाती है। उन्होंने राज्यपाल से मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस को ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed