फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sparks emanated from dilapidated power lines, burning trees planted in four bighas.

Jalaun News: जर्जर बिजली तारों से निकली चिंगारी, चार बीघा में लगे पेड़ जले

Wed, 08 Apr 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sparks emanated from dilapidated power lines, burning trees planted in four bighas.
फोटो - 20 यूके लिप्टिस के पेड़ों में लगी आग। संवाद
एट। थाना क्षेत्र के ग्राम अमीटा में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे जर्जर बिजली तारों से निकली चिंगारी के चलते खेत में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और तेज हवाओं के कारण लगभग चार बीघा में लगे यूकेलिप्टिस के पेड़ जलकर राख हो गए।
विज्ञापन


खेतों से आग की लपटें उठती देख आसपास के किसानों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बाल्टी, पाइप और ट्रैक्टरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक किसान बृजमोहन शर्मा के सभी पेड़ जल गए। पीड़ित का कहना है कि उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि करीब चार बीघा में यूकेलिप्टिस के पौधे लगाए थे, जो अब बड़े हो चुके थे, लेकिन अचानक लगी आग से उनकी वर्षों की मेहनत बर्बाद हो गई।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में बिजली के तार काफी पुराने और जर्जर हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद इन्हें नहीं बदला गया, जिससे यह हादसा हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का सही आकलन कर शीघ्र मुआवजा दिलाने और जर्जर तारों को बदलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान के सर्वे की बात कही। वहीं, एसआई शिव शंकर पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed