फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SP founder member and former minister Indrajit Singh passed away

Jalaun News: सपा के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व मंत्री इंद्रजीत सिंह का निधन

Mon, 10 Jul 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 10 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
SP founder member and former minister Indrajit Singh passed away
फोटो-36-इंद्रजीत यादव। फाइल फोटो।
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

उरई। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक सदस्य एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री (दर्जा प्राप्त) इंद्रजीत सिंह यादव (85) का शनिवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक वह जनवरी से बीमार चल रहे थे। शनिवार रात पैतृक आवास सूर्य नगर उरई में उन्होंने अंतिम सांस ली। इंद्रजीत सिंह के निधन से पार्टी में शोक की लहर है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उनके निधन पर ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की।


सपा के संस्थापक सदस्य होने और पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के संघर्ष के दिनों से ही उनके साथ रहने की वजह से इंद्रजीत सिंह को समाजवादी परिवार के करीबियों में गिना जाता था। उनके निधन की सूचना पाकर बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर शोक संवेदना जताने पहुंचे। वह अधिवक्ता भी थे। उनका सियासी सफर करीब 50 साल से ज्यादा रहा। इकलौते पुत्र आनंद यादव जिला पंचायत अध्यक्ष रहे हैं। तीन बेटियां गुड्डी, सीमा, गीता का विवाह हो चुका है। उनका अंतिम संस्कार मोक्षधाम में हुआ। बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed