{"_id":"67311816520981c67203fada","slug":"sorry-mom-i-am-not-a-good-daughtersaying-this-the-gym-trainer-hanged-herself-orai-news-c-224-1-ori1005-122016-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सॉरी मम्मी, मैं एक अच्छी बेटी नहीं...बोलकर जिम ट्रेनर फंदे पर लटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सॉरी मम्मी, मैं एक अच्छी बेटी नहीं...बोलकर जिम ट्रेनर फंदे पर लटकी
Mon, 11 Nov 2024 02:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
उरई। बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा व जिम ट्रेनर ने घर में चादर से फंदा लगाकर जान दी। घटना के समय वह घर में अकेली थी। मृतका की मां की तहरीर पर जिम संचालक व उसके तीन साथियों पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतका ने अपने मोबाइल पर वीडियो ऑन कर आत्मघाती कदम उठाया। इसके साथ ही अपनी मां को मैसेज भी भेजकर क्षमा मांगी और आरोपियों पर कार्रवाई करवाने की बात कही।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गणेशगंज निवासी स्व. महेश की 19 वर्षीय पुत्री स्नेहा कुमारी उर्फ जिया ने शनिवार को घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय मां रानी ब्यूटी पार्लर में काम करने गई थीं। जबकि भाई मयंक बाहर किसी काम से गया था। देर रात जब मां घर पहुंची तो बेटी को फंदे पर लटका देख कोहराम मच गया।
युवती की मां रानी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि जिया शहर के पीली कोठी के पास स्थित जिम में ट्रेनर का काम करती थी। वहां का संचालक आकाश गुप्ता, ट्रेनर शानू, विशाल पुरवार व हिमांशु यादव उसे ब्लैकमेल कर मानसिक उत्पीड़न करते थे। हिमांशु यादव ने पुत्री को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। शनिवार को हिमांशु ने उसकी बेटी से बात की, इससे बाद उसकी बेटी ने वीडियो बनाते हुए फंदा लगा लिया, इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि उक्त लोगों के खिलाफ कई सबूत बेटी के मोबाइल में है। पुलिस ने तहरीर लेकर आत्महत्या के लिए उकसाने व ब्लैकमेल करने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई है।