फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sooraj painted a message of patriotism

सूरज ने चित्र बना दिया देशभक्ति का संदेश

Wed, 26 Jan 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sooraj painted a message of patriotism
छात्र सूरज द्वारा गणतंत्र दिवस के लिए बनाए गए चित्र। - फोटो : ORAI
रामपुरा। समर सिंह इंटर कॉलेज रामपुरा के कक्षा नौ के छात्र ने गणतंत्र दिवस पर एक चित्र बनाकर आपसी सौहार्द और देशभक्ति का संदेश देने की कोशिश की है।
विज्ञापन

सूरज के घर में आज भी बिजली नहीं है। पिता राजा के बाग में चौकीदारी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। सूरज को बचपन से ही चित्र बनाने का शौक रहा है। पेंसिल और रंगों के पैसे न होने के बाद वह खड़िया (चाक) और कोयले से चित्र बनाने का अभ्यास करता था। सूरज ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में जब स्कूल बंद हुए तो उसने घर में खूब अभ्यास किया और एपीजे अब्दुल कलाम, पीएम नरेंद्र मोदी, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, अभिनेत्री प्रीति जिंटा आदि के चित्र बनाए।

बाल दिवस के अवसर पर उसने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन का भी चित्र बनाया था जिसे वह उन्हें अपने हाथों देना चाहता है अब तक उसे यह अवसर नहीं मिला है। सूरज ने बताया कि 26 जनवरी के अवसर पर उसने भारत माता, बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed