फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Son was axed for not giving money for liquor

Jalaun News: शराब के लिए रुपये न देने पर बेटे को कुल्हाड़ी मारी

Fri, 21 Apr 2023 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Son was axed for not giving money for liquor
मुहम्मदाबाद। शराब के लिए रुपये न देने पर पिता ने पुत्र के ऊपर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद से पिता फरार है।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के जैसारी कला गांव निवासी जमाल अहमद ने नशे में बुधवार रात अपने पुत्र एहसान से शराब खरीदने के लिए रुपये मांगे। मना करने पर पिता ने घर में रखी कुल्हाड़ी से बेटे के सिर पर कई वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज को लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि शराब के नशे में पिता ने घटना को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपी पिता की तलाश की जा रही है। घटना के बाद वह घर से भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed