{"_id":"63447195cdcdf73dbc65756e","slug":"son-had-shot-and-killed-the-father-orai-news-knp7225907130","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun Crime: पुत्र ने ही की थी पिता की गोली मारकर हत्या, ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun Crime: पुत्र ने ही की थी पिता की गोली मारकर हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
Tue, 11 Oct 2022 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
उरई में चुर्खी के औंता गांव में 29 सितंबर को किसान की गोली मारकर हत्या उसी के बेटे ने पिता के झगड़ने और संपत्ति बेचने की धमकी देने के कारण की थी। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर मृतक की दोनाली बंदूक भी बरामद की ली है। सोमवार को एसपी रवि कुमार ने अपने कार्यालय में वारदात का खुलासा किया।
गांव निवासी किसान राज किशोर दीक्षित (55) 29 अगस्त की रात नलकूप पर थे। देर रात उनकी उन्हीं की लाइसेंसी दोनाली बंदूक से पीठ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी उनकी बंदूक भी लूट ले गया था। पुलिस ने मृतक के पुत्र सौरभ की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
खुलासा के लिए सर्विलांस, एसओजी सहित पांच टीमें लगाई गईं थीं। एसपी के अनुसार पूछताछ के दौरान पता चला कि बेटे सौरभ की अपने पिता से पटती नहीं थी। उनमें आए दिन झगड़ा हुआ करता था। शक के आधार पर पुलिस ने रविवार को सौरभ को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल ली।
विज्ञापन
पिता करते थे झगड़ा, संपत्ति बेचने की देते थे धमकी
सौरभ ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि पिता अक्सर उससे झगड़ा करते थे। खेत, मकान समेत सारी संपत्ति बेचने की धमकी देते थे, इसलिए उन्हें मौत के घाट उतार दिया। 29 सितंबर को पिता को बाइक पर बैठाकर नलकूप पर छोड़ने गया। रात करीब नौ बजे दोबारा पिता को पानी देने नलकूप पर पहुंचा। पिता को लघुशंका करते देख उन्हीं की बंदूक से पीठ में गोली मार दी। उसी हालत में छोड़कर बंदूक पड़ोसी प्रताप के खेत में खड़ी धान में छिपाकर घर चला गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।