फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Son accused of burning father, report

बेटे ने लगाया पिता को जलाकर मारने का आरोप, रिपोर्ट

Fri, 10 Apr 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Son accused of burning father, report
कुठौंद (जालौन)। बेटे ने अपने ससुरालियों पर पिता को अगवा कर ले जाने के बाद जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। बेटे ने कोर्ट के आदेश पर साले और ससुर समेत चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि औरैया जनपद के आवास विकास आर्य नगर निवासी रोहित कुमार पुत्र स्व. अखिलेश कुमार दीक्षित ने कोर्ट के आदेश पर कुठौंद थाना में मामला दर्ज कराया कि 16 जुलाई 2019 को शाम पांच बजे उसके पिता अखिलेश का उसके साले अंकित, ससुर देवेंद्र निवासी वावली थाना कुठौंद ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ स्कार्पियो से अपहरण कर लिया और अपने घर ले जाकर घर की महिलाओं के साथ मिलकर पिता को जलाकर मार डाला।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने झुलसे पिता को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों को पिता ने पूरी बात बताई। बकौल रोहित इसके बाद वह औरैया रिपोर्ट लिखाने गया तो पुलिस ने सुनवाई नहीं की। 24 जुलाई को इलाज के दौरान उसके पिता की मौत हो गई। उसने पोस्टमार्टम भी कराया, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर वह कोर्ट गया। अब कोर्ट के आदेश पर कुठौंद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। कुठौंद पुलिस का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद का है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed