फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Somewhere the lock in school and somewhere the children are absent

कहीं स्कूल में ताला और कहीं बच्चे ही नदारद

Sat, 08 Feb 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Somewhere the lock in school and somewhere the children are absent
जगतपुर अहीर में बंद प्राथमिक विद्यालय - फोटो : ORAI
जालौन। तहसील क्षेत्र में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों की दशा खराब है। एसडीएम ने प्राथमिक विद्यालय जगतपुर अहीर व गधेला का निरीक्षण किया। जिसमें एक विद्यालय बंद तो दूसरे में बच्चे उपस्थित नहीं मिले। एसडीएम ने अध्यापक को कड़ी फटकार लगाई व निरीक्षण रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों की हकीकत जानने के लिए एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे प्राथमिक विद्यालय जगतपुर अहीर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान स्कूल में ताला लटक रहा था। स्कूल के निरीक्षण में नवीन भवन जर्जर मिला एवं भवन पर अवैध कब्जा मिला। स्कूल के कमरों में भूसा भरा था, साथ ही मैदान में गोबर रखा मिला। एसडीएम ने ग्राम प्रधान को अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद एसडीएम कन्या प्राथमिक विद्यालय गधेला पहुंचे, जहां अध्यापक अजय कुमार उपस्थिति मिले। लेकिन विद्यालय में पंजीकृत 28 छात्रों में एक भी छात्र उपस्थिति नहीं मिला। मध्याह्न भोजन भी नहीं बना था। एसडीएम ने अध्यापक को फटकार लगाकर छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि विद्यालयों की निरीक्षण आख्या डीएम को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed