{"_id":"5dbb29d08ebc3e93b147e15d","slug":"some-children-are-absent-in-inspection-and-teachers-are-missing-somewhere-orai-news-knp5229445192","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में कहीं बच्चे कम तो कहीं शिक्षक मिले नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में कहीं बच्चे कम तो कहीं शिक्षक मिले नदारद
विज्ञापन
सिम्हारा इंटर कॉलेज मे निरीक्षण के दौरान रजिस्टर चेक करते एसडीएम
- फोटो : ORAI
महेबा। उपजिलाधिकारी कालपी कौशल कुमार ने शैक्षिक स्तर सुधारने के लिए गुरुवार को स्कूल और कालेजों का निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं बच्चे कम मिले तो कहीं पर शिक्षक ही नदारद रहे।
एसडीएम ने बताया कि मदारी सिंह गुलजारी सिंह इंटर कालेज में कुछ अध्यापक अनुपस्थित मिले। फिर प्राथमिक विद्यालय लौना में सहायक अध्यापक दीपक कुमार गुप्ता भी अनुपस्थित मिले। इसी कड़ी में जनता इंटर कालेज निभाना, चौधरी गजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज सिम्हारा और मदारी सिंह गुलजारी सिंह इंटर कालेज महेबा के अलावा प्राथमिक विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण किया।
एसडीएम का कहना है कि कुछ स्कूलों में बच्चों से सवाल जवाब भी किए गए, जहां स्थिति बहुत अच्छी नहीं मिली। कुछ स्कूलों में बच्चे भी कम मिले। बच्चों और शिक्षकों दोनों की उपस्थिति के रजिस्टर भी चेक किए गए। एसडीएम का कहना है कि पूरी रिपोर्ट बनाकर डीएम व संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजी जाएगी, ताकि लापरवाह शिक्षकों पर कार्रवाई हो सके।