{"_id":"5951513e4f1c1b6f308b473f","slug":"smash-on-the-virtues-of-society-niranjan","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज की कुरीतियों पर प्रहार करें कलाकार : निरंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज की कुरीतियों पर प्रहार करें कलाकार : निरंजन
अमर उजाला जालौन
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
स्मारिका ‘गुलिस्तां’ का विमोचन करते अतिथिगण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंच पर अभिनय दिखाने के साथ कलाकार समाज की कुरीतियों पर भी प्रहार करें। इससे समाज में जागरूकता आएगी। ये बात सोमवार को दर्पण संस्था के नाट्य शिविर के समापन अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने कही।
विज्ञापन
‘दर्पण’ जन कल्याण समिति ने कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज में नाट्य प्रशिक्षण शिविर लगाया था। एक माह तक चले इस शिविर का सोमवार को भव्य समारोह के साथ समापन हो गया। समापन समारोह का शुभारंभ अमित चौरसिया के बांसुरी वादन से हुआ। चौधरी ब्रजेंद्र मयंक की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। प्रशिक्षु बाल एवं युवा रंगकर्मियों ने ‘शहीद सैनिक’ के साथ ‘बकरी’ व ‘भूख’ जैसे एकांकियों के माध्यम से समाज और राजनीति में व्याप्त विद्रुपताओं पर व्यंग कसे। कव्वाली, गीत ने मन मोहा।
विज्ञापन
संस्था की पत्रिका ‘गुलिस्तां’ का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, कृपाशंकर द्विवेदी बच्चू महाराज, टीवी/ फिल्म कलाकार देवदत्त बुधौलिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख माधौगढ़ सुदामा दीक्षित, जिला पंचायत सदस्य नम्रता तिवारी दीक्षित, सीओ नवीन कुमार नायक, पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर, शीलू गौतम, ज्ञान स्वरूप राजपूत, महेंद्र भीष्म, गीतिका वेदिका, राजेश्वर पाराशर आदि मौजूद रहे। संचालन संस्था प्रमुख डॉ. मृदुल दांतरे ने किया।
विज्ञापन