फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sloganeering against officials not getting electricity

बिजली न मिलने पर अफसरों के खिलाफ नारेबाजी

Sun, 23 Apr 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Sun, 23 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sloganeering against officials not getting electricity
ट्रांसफार्मर न बदले जाने से खफा लोग नारेबाजी करते। - फोटो : अमर उजाला

सीएम के आदेश की भी बिजली विभाग के अफसरों को परवाह नहीं है। ग्राम पंचायत रूद्रपुरा की दलित बस्ती में तीन माह से 24 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा हैं। अफसर आश्वासन देकर काम चला रहे हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को बस्ती तिराहे पर अफसरों के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।

विज्ञापन


राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत दलित बस्ती में 24 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा गया था। इलाके में करीब पांच सौ लोग निवास करते हैं। इनमें सबसे ज्यादा बीपीएल कार्डधारक हैं। यहां के निवासी शंकरलाल, कालीचरन, चूरनलाल, मंशाराम, रामदास ने बताया कि बस्ती में तालाब के समीप लगा ट्रांसफार्मर तीन माह पहले फुंक गया था। बिजली विभाग के अधिकारियों को इस बाबत जानकारी दी गई, लेकिन 90 दिन बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पहले एसडीओ सत्येंद्र प्रताप सिंह ने 48 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर बदलने का भरोसा दिया था, लेकिन अभी तक कोई ट्रांसफार्मर को देखने भी नहीं आया। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए बिजली विभाग के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि भीषण गर्मी में उन्हें बिन बिजली के गुजारा करना पड़ रहा है। चेतावनी दी कि अगर जल्द ट्रांसफार्मर न बदला गया तो वह लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम शीतला प्रसाद का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। वे जल्द ही ट्रांसफार्मर चालू कराने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों से बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed