{"_id":"64f8d4794225902d7f019d16","slug":"skill-assessment-test-of-girls-will-be-done-through-simple-app-orai-news-c-224-1-ori1004-3495-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सरल ऐप के माध्यम से होगा बालिकाओं का निपुण एसेसमेंट टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सरल ऐप के माध्यम से होगा बालिकाओं का निपुण एसेसमेंट टेस्ट
Thu, 07 Sep 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 07 Sep 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
उरई। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली बालिकाओं का निपुण एसेसमेंट टेस्ट (नेट) सरल ऐप के माध्यम से किया जाएगा। झांसी मंडल का निपुण एसेसमेंट टेस्ट 14 सितंबर को होगा। कक्षा छह, सात और आठ में पढ़ने वाली बालिकाओं की गणित और विज्ञान विषय का टेस्ट लिया जाएगा। बीएसए चंद्रप्रकाश ने बताया कि इसकी तैयारियां पूरी हो गई है।
खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से कस्तूरबा विद्यालयों में एक दिन पूर्व सीलबंद प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे। परीक्षा में ओएमआर सीट का प्रयोग होगा। इसके लिए बालिकाओं को ओएमआर सीट भरना सिखाना जाएगा। उन्हें दस मिनट का समय दिया जाएगा। 60 मिनट में बच्चों को प्रश्नपत्र हल करना होगा। प्रश्नपत्र हल करने के बाद 20 मिनट का समय ओएमआर सीट पर गोले भरने के लिए दिया जाएगा। ओएमआर सीट को सरल एप के माध्यम से वार्डेन या शिक्षिका द्वारा स्कैन किया जाएगा। इसके लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रश्नपत्र बालिकाओं को दे दिया जाएगा और ओएमआर सीट स्कैन करने के बाद विद्यालय में सुरक्षित रखी जएगी। वार्डेन को निर्देशित किया गया है कि शत प्रतिशत पंजीकृत बालिकाओं का इस टेस्ट में प्रतिभाग करना सुनिश्चित कराएं।