फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Six schools were reduced in the city, now the number has reached 13

Jalaun News: नगर में छह विद्यालय हुए कम, अब संख्या पहुंची 13

Fri, 11 Jul 2025 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Six schools were reduced in the city, now the number has reached 13
कालपी। नगर क्षेत्र में कई दशकों से संचालित हो रहे परिषदीय विद्यालयों के विलय के बाद छह स्कूलों में ताले लटक गए हैं। नगर में कुल स्कूल अब 13 हो गए हैं। बच्चों को शिक्षा पाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

शासन की नीति के अनुसार, कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को बंद कर समीपवर्ती स्कूलों में विलय किया जा रहा है। कालपी नगरीय क्षेत्र में पहले 19 परिषदीय प्राथमिक विद्यालय संचालित थे, जो अब घटकर 13 रह गए हैं। कन्या प्राथमिक विद्यालय रामबाग और दमदमा के स्कूलों को प्राथमिक विद्यालय रामचबूतरा में विलय कर दिया गया है। अब इन तीन विद्यालयों के बच्चे एक ही परिसर में पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन

कन्या प्राथमिक विद्यालय सदर बाजार को निकटवर्ती कंपोजिट विद्यालय सदर बाजार में समाहित किया गया है। कन्या प्राथमिक विद्यालय मनीगंज जहां मात्र 15 छात्र पंजीकृत थे का विलय कंपोजिट विद्यालय मनीगंज में कर दिया गया है। प्राथमिक विद्यालय तरीबुल्दा का विलय उच्च प्राथमिक विद्यालय तरीबुल्दा में किया गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय रावगंज, जहां केवल सात छात्र थे उनको कन्या पाठशाला रावगंज में विलय किया गया है। इस संबंध में नगर शिक्षा अधिकारी रंगनाथ ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में सभी विद्यालयों के विलय की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। शिक्षकों को नई तैनाती वाले विद्यालयों में जाकर शैक्षणिक कार्यों में तत्परता से जुटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed