फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Six members of a vehicle theft gang arrested, 14 bikes recovered

Jalaun News: वाहन चोर गिरोह के छह सदस्यों को दबोचा, 14 बाइकें बरामद

Tue, 13 Aug 2024 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 13 Aug 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Six members of a vehicle theft gang arrested, 14 bikes recovered
उरई। कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गैंग के छह सदस्यों को पकड़कर उनके पास से 14 चोरी की बाइकें बरामद की। पुलिस ने सभी पर कार्रवाई की। एसपी ने बताया कि वाहन चोर आसपास के जिलों से वाहन चोरी कर उन्हें बेच देते थे।
विज्ञापन

एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि शहर में कई दिनों से बाइकें चोरी होने की शिकायत मिल रही थीं। इस पर उन्होंने कोतवाली पुलिस व एसओजी को लगाया था। टीम ने रविवार को शहर के इकलासपुरा तिराहे के पास से दो बाइकों से जा रहे छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। उनकी निशानदेही पर पुलिस को कालपी रोड स्थित फैक्ट्री एरिया राहिया में बंद पड़ी पानी की टंकी के अंदर झाड़ियों में से 12 बाइकें बरामद की।
विज्ञापन

बताया कि चोरों ने चार बाइकें काट दी थीं। पूछताछ में गैंग के सदस्यों ने बताया कि वह झांसी, औरैया, फिरोजाबाद व उरई से बाइकें चोरी कर उनकी नंबर प्लेेट व चेचिस नंबर बदलकर दूसरी जगहों पर बेच देते थे। जो बाइकें नहीं बिकती थी, उन्हें काटकर उनके पार्ट्स निकालकर कबाड़ियों को बेच देते थें। इसके बाद रुपये आपस में बांटकर अपने शौक पूरे करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कदौरा थाना क्षेत्र के पाली गांव के मूल निवासी हाल पता उमरारखेरा निवासी संदीप उर्फ पवन, एट थाना क्षेत्र के सोमई गांव निवासी अनिकेत, अंशुल, उरई कोतवाली के बोहदपुरा निवासी कृष्ण कुमार पांचाल, रामनगर निवासी धर्मेंद्र, शांति नगर निवासी सुमित को पकड़ा है। एसपी ने बताया कि अंशुल, कृष्णकुमार, धर्मेद्र पर उरई कोतवाली में छह मामले, संदीप पर दिल्ली उरई कोतवाली में दस मामले विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं। एसपी ने टीम को इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed