{"_id":"69581e75111caac33c05af66","slug":"six-employees-were-found-absent-at-vikas-bhawan-their-one-days-salary-has-been-withheld-orai-news-c-224-1-ori1005-138728-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: विकास भवन में अनुपस्थित मिले छह कर्मचारी, एक दिन का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: विकास भवन में अनुपस्थित मिले छह कर्मचारी, एक दिन का वेतन रोका
विज्ञापन
उरई। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी रामेंद्र सिंह कुशवाह ने शुक्रवार सुबह विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छह कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिसके चलते कार्यालयों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। मुख्य विकास अधिकारी ने अनुपस्थित छह कर्मचारियों के एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ सहायक अनिल राजपूत अनुपस्थित मिले। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में प्रधान सहायक सृष्टि राज गुप्ता और वरिष्ठ सहायक पवन सिंह की गैरमौजूदगी पाई गई। इसी प्रकार, समाज कल्याण अधिकारी विकास कार्यालय में अनुदेशक राजकुमार, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) में सीएलटीसी अनुज पालीवाल और मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी कार्यालय में बीएम उमाशंकर भी अपनी ड्यूटी पर नहीं मिले।
प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी रामेंद्र सिंह कुशवाह ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के एक दिन का वेतन रोकने के आदेश जारी किए। उन्होंने इस दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे समय पर कार्यालय पहुंचें और जनसमस्याओं को सुनकर उनका प्राथमिकता से निस्तारण करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में निरीक्षण के दौरान कोई कर्मचारी अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस औचक निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी निशांत पांडेय और परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।