फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman dies after time is lost on faith healing following snakebite.

Jalaun News: सांप के डसने के बाद झाड़-फूंक में बीता समय, महिला की मौत

Thu, 17 Sep 2026 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after time is lost on faith healing following snakebite.
कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़ी में बुधवार दोपहर घर में बर्तन व्यवस्थित करने गई महिला को सांप ने डस लिया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने में जुट गए। काफी समय बाद हालत गंभीर होने पर महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम भेड़ी निवासी पान कुंवर (49) बुधवार दोपहर परिजनों के लिए खाना बनाने के बाद आंगन में बैठकर भोजन कर रही थीं। इसी दौरान घर के गृहस्थी वाले कमरे से बर्तन गिरने की आवाज आई। वह कमरे में पहुंचीं और गिरे हुए बर्तनों को व्यवस्थित करने लगीं। इसी दौरान वहां छिपे बैठे सांप ने उन्हें डस लिया।
विज्ञापन

महिला की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। सांप के डसने के बाद उसे अस्पताल ले जाने के बजाय अंधविश्वास के चलते झाड़-फूंक कराने ले गए। इसमें काफी समय बीत गया और महिला की हालत लगातार बिगड़ती गई। स्थिति गंभीर होने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल से मेमो के माध्यम से घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed