{"_id":"606a01e88ebc3ed83026d548","slug":"sister-caught-selling-alcohol-two-absconding-orai-news-knp6215758147","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब बेचते भाई बहन को पकड़ा, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब बेचते भाई बहन को पकड़ा, दो फरार
विज्ञापन
माधौगढ़। आबकारी निरीक्षक एवं कोतवाल ने पुलिस फोर्स के साथ रविवार सुबह सूपा निवासी लक्ष्मन यादव के घर पर छापा मारा। मध्य प्रदेश की अवैध देसी शराब बेचते भाई-बहन को मौके से दबोचा। सवा सौ क्वाटर भी बरामद हुए। इस बीच लक्ष्मण के भाई व भाभी मौके से भाग गए हैं। कोतवाल बीएल यादव का कहना है कि मामला दर्ज करा दिया गया है। दोनों आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव सूपा में मध्य प्रदेश की अवैध देसी शराब बेचने की सूचना मिल रही थी। आबकारी निरीक्षक नासिर खान, मनोज कुमार, कोतवाल बीएल यादव ने पुलिस फोर्स के साथ रविवार सुबह सूपा निवासी लक्ष्मण यादव के घर पर छापा मारा। मध्य प्रदेश की अवैध देसी शराब बेचते लक्ष्मण यादव व उरई कोतवाली क्षेत्र की मोहल्ला हजारीपुरा निवासी बहन मुुन्नी पत्नी गोविंद सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अजब सिंह व पत्नी सर्वेश मौके से फरार हो गई। कोतवाल बीएल यादव का कहना है कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
उधर, जालौन संवाद के अनुसार, कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम मलकपुरा में एक संदिग्ध व्यक्ति लोगों को बेचने के लिए कच्ची शराब लेकर जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीपे में कच्ची शराब लेकर जा रहे जितेंद्र कुमार उर्फ भूरे को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने जितेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
उधर, रामपुरा संवाद के अनुसार, शनिवार की रात क्षेत्र के ग्राम गोरचिरैया में प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने निवर्तमान प्रधान मुकेश प्रधान के घर छापा मारकर मध्यप्रदेश निर्मित 430 क्वार्टर देसी तथा 23 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो लोग ओमप्रकाश शिवहरे व संतराम राठौर गिरफ्तार कर लिया। मुकेश प्रधान चकमा देकर भाग गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि सूचना मिली थी कि गोर चिरैया में वोटरों को लुभाने के लिए शराब की खेप मुकेश प्रधान के यहां पहुंची हैं। यह जानकारी एसडीएम सालिकराम तथा सीओ शाहिदा नसरीन को देने बाद छापा मारा गया। कहा कि क्षेत्र में चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।