{"_id":"693c5f6987dc1eaf940649f6","slug":"sir-process-complete-but-notices-will-be-sent-to-48000-voters-orai-news-c-12-1-knp1031-1357666-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: एसआईआर प्रक्रिया पूर्ण, पर 48 हजार मतदाताओं को भेजे जाएंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: एसआईआर प्रक्रिया पूर्ण, पर 48 हजार मतदाताओं को भेजे जाएंगे नोटिस
विज्ञापन
कालपी। विधानसभा क्षेत्र की एसआईआर प्रक्रिया भले ही पूरी हो चुकी हो, लेकिन काम अभी खत्म नहीं हुआ है। मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने अब एसआईआर में बाहर हुए मतदाताओं को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
चार दिसंबर की समय सीमा को बढ़ाकर 11 दिसंबर किया गया था। इसमें लगभग 50 हजार मतदाता सूची से बाहर हो गए। इनमें से 8684 मृत मतदाताओं को छोड़कर बाकी को एक और अवसर देने का फैसला लिया गया है। शुक्रवार से नोटिस वितरण शुरू हो गया। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आयोग ने समय सीमा बढ़ाकर 26 दिसंबर कर दी है। इस विधानसभा का एसआईआर कार्य पूरा हो चुका है। बीएलओ नोटिस देकर मतदाता सूची से बाहर होने का कारण बताएंगे।
तहसीलदार अभिनव तिवारी के अनुसार यदि कोई मतदाता निर्धारित समय में सबूत देकर आपत्ति प्रस्तुत करता है और वह सही पाया जाता है तो उसका नाम पुनः शामिल किया जाएगा।