फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Silver looted by bullion businessman by firing

फायरिंग कर सराफा कारोबारी से लूटी चांदी

Sat, 14 Dec 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Silver looted by bullion businessman by firing
लूट का शिकार व्यापारी ओम प्रकाश सोनी - फोटो : ORAI
उरई/रामपुरा (जालौन)। शाम के वक्त भीड़ भरे सराफा बाजार में हवाई फायर कर एक ही बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने सफारा व्यापारी से दस किलो चांदी लूट ली। बदमाश तो व्यापारी का सोने वाला बैग भी लूटने के प्रयास में थे लेकिन कर्मचारी ने किसी तरह वह बैग उनके हाथों से छीन लिया। लूट व फायरिंग से बाजार में दहशत फैल गई। सुचना मिलते ही थाने का फोर्स पहुंचा लेकिन काफी देर माथापच्ची के बाद भी लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला। जिस बैग को कर्मचारी ने अपनी जान पर खेलकर बचाया उस बैग में करीब बाइस लाख के सोने के आभूषण थे। इस पर न सिर्फ सोनी बल्कि बाजार के कई व्यापारी भी बार बार उसका माथा चूम रहे थे। किसी भी अधिकारी के न पहुंचने से इलाकाई लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त रहा।
विज्ञापन

क्षेत्र की सराफा बाजार में शाम करीब सवा 6 बजे के आसपास जब सराफा व्यापारी ओमप्रकाश सोनी उर्फ रज्जू अपनी दुकान के शटर बंद कर रहे थे, तभी पास में उनके सोने व चांदी के रखे बैग में दो बदमाशों ने झपट्टा मारा, तब तक लुटेरों का तीसरा साथी लाल रंग की बिना नंबर की पल्सर बाइक लेकर पहुंचा और तीनों उसमें सवार होने लगे। यह देख पास खड़े सोनी के कर्मचारी पप्पू पुत्र यासीन खां ने बदमाशों के हाथ पर झपट्टा मारा तो उनके दोनों बैग सड़क पर गिर गए, जिस पर पप्पू ने सोने के जेवर वाला बैग खींच लिया।
विज्ञापन

यह देख बदमाशों ने हवाई फायर कर दिया और दूसरा फायर पप्पू की ओर किया लेकिन वह मिस हो गया। इससे पहले कि आसपास के व्यापारी कुछ समझ पाते तीनों बदमाश एक ही बाइक पर सवार होकर माधौगढ़ की ओर भाग निकले। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर आरके सिंह ने काफी देर तक लोगों से पूछताछ की और कुछ सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले लेकिन उनमें सिवाय भीड़ के और कुछ देखने को नहीं मिला। सोनी के मुताबिक लूटी गई चांदी की कीमत करीब चार साढ़े चार लाख रुपये के आसपास होगी। घटना के काफी देर बाद एसओजी टीम भी मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर का कहना है कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी के लिए हेलमेट का नियम
इलाकाई लोगों का कहना है कि पुलिस दिन रात सिर्फ आम आदमी से ही हेलमेट चेकिंग करती है, जबकि तमंचा लेकर लुटेरे बिना हेलमेट लगाए चल रहे हैं, उन्हें रोकने टोकने वाला कोई नहीं है।
खुली पुलिस के रूट मार्च की पोल
डीजीपी के सख्त निर्देश हैं कि अधिकारी व थानेदार शाम के वक्त पैदल गश्त कर जनता में सुरक्षा का भरोसा दिलाए, वहीं शाम के वक्त ही लुटेरों के इस दुस्साहस ने पुलिस के रुतबे की पोल खोलकर रख दी है।

सटीक रेकी से दिया वारदात को अंजाम
पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के पीछे बाजार या फिर सराफा कारोबारी का कोई करीबी भी शामिल हो सकता है, जिसे सोनी के दुकान से निकलने का सही समय पता होगा। तभी बदमाशों ने उनके बैगों पर सटीक समय से हमला बोला है।

दुकान के बाहर लगी भीड़

दुकान के बाहर लगी भीड़- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed