फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Silence on the streets, shops started empty

सड़कों पर सन्नाटा, दुकानें होने लगी खाली

Fri, 27 Mar 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Silence on the streets, shops started empty
सिरसा कलार में सब्जी खरीदारी करते लोग - फोटो : ORAI
उरई/कोटरा/सिरसाकलार। लॉकडाउन के तीसरे दिन शुक्रवार को भी सड़कों पर सन्नाटा रहा। बाजारों में जरूर खाने का सामान दुकानों में कम होने से लोगों में ऊहापोह की स्थिति रही। हालांकि प्रशासन का दावा है कि कहीं पर भी सामग्री कम नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

उरई शहर में डीएम और एसपी ने काफिले के साथ गश्त कर लाकडाउन का पालन कराया। दवा और अन्य आवश्यक चीजों की दुकानें निर्धारित समय पर खुलीं। कोटरा प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम सत्येंद्र सिंह ने कस्बे के मुख्य बाजार का निरीक्षण किया। मंडी में भीड़ देख सब्जी विक्रेताओं को निर्देश दिया कि दुकानों के बाहर लोगों को बेवजह न खड़ा होने दें।
विज्ञापन

नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी प्रद्युम्न कुमार व थानाध्यक्ष रमेशचंद्र मिश्रा से कहा कि लोगों को घरों से बाहर न निकलने दें। जबकि सिरसाकलार में किराना व्यापारी लला पुरवार, छोटे पुरवार, रामधनी, राम श्याम आदि ने बताया कि दुकानों में खाने का सामान आटा, दाल, चावल आदि कम हो रहा है लेकिन प्रशासन की ओर से किसी तरह के पास का इंतजाम न होने से माल नहीं मंगा पा रहे हैं।

राठ रोड स्थित गल्ला मंडी के पास सड़क पर पसरा सन्नाटा

राठ रोड स्थित गल्ला मंडी के पास सड़क पर पसरा सन्नाटा- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed