फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Silence in Chatela village after robbery

डकैती के बाद चतेला गांव में सन्नाटा

Sat, 26 Oct 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Silence in Chatela village after robbery
चतेला गांव की गलियों में दिन के वक्त पसरा सन्नाटा - फोटो : ORAI
कदौरा (जालौन)। चतेला गांव में व्यापारी के घर पड़ी डकैती के मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी घटना के खुलासे की ओर पुलिस एक कदम भी नहीं बढ़ सकी है। पुलिस का कहना है कि अस्पताल में भर्ती दंपति और रिश्तेदार युवती को होश तो आ गया है पर अभी वो कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। इधर पुलिस ने चतेला और उससे लगे घायल युवती के गांव से भी कुछ संदिग्धों को उठाया है। डकैती के बाद जहां गांव में सन्नाटा पसरा है वहीं व्यापारी की बेेटियां भी मौसी के घर चली गईं हैं।
विज्ञापन

बता दें कि थाना क्षेत्र के ग्राम चतेला में बुधवार रात व्यापारी राजेश गुप्ता के घर में डकैतों ने धावा बोलकर राजेश व उसकी गर्भवती पत्नी रानी और राजेश की साली की बेटी आकांक्षा के साथ जमकर मारपीट कर लूटपाट की थी। तीनों घायलों को झांसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद राजेश की तीनों बेटियां अनुष्का, अंशिका व अंकिता घर पर ताला लगाकर मौसा संतोष गुप्ता के घर कानाखेड़ा चली गई है। घटना के कारण गांव में भी सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

मामले के तार चतेला और कानाखेड़ा गांव से ही जुड़े होने के कारण दोनों ही गांव के लोग भी चुप्पी साधे हैं। शाम होते ही पूरे चतेला गांव में सन्नाटा सा पसर जाता है। पुलिस सूत्रों की मानें तो वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश इन्हीं दोनों गांव के ही हो सकते हैं। लिहाजा पुलिस ने आपराधिक रिकार्ड के अनुसार संदिग्धों को उठाना शुरू किया है। दूसरी ओर अस्पताल में भर्ती तीनों घायलों को होश तो आ गया है लेकिन उन पर घटना की दहशत इस कदर है कि अभी वे कुछ बोलने और बताने की स्थिति में नहीं है। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।

व्यापारी राजेश के घर पड़ा ताला

व्यापारी राजेश के घर पड़ा ताला- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed