फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Shramik special trains were delayed by 12 to 22 hours

12 से 22 घंटे देरी से आईं श्रमिक स्पेशल ट्रेनें

Sat, 23 May 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Shramik special trains were delayed by 12 to 22 hours
उरई स्टेशन पर यात्री टिकट दिखाता - फोटो : ORAI
उरई। शुक्रवार को दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें प्रवासी कामगारों को लेकर आई। दोनों ट्रेनें 12 से 22 घंटे की देरी से उरई स्टेशन पहुंची। सभी प्रवासी कामगारों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन

पुणे से मिर्जापुर जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन गुरुवार की रात आनी थी पर ट्रेन 12 घंटे देरी से शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे उरई स्टेशन पहुंचे। इस ट्रेन से 23 प्रवासी कामगार उतरे। इसके बाद ऊरुली (महाराष्ट्र) से देवरिया सदर जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन करीब 22 घंटे देरी से आई। यह ट्रेन गुुरुवार शाम को आनी थी लेकिन यह ट्रेन शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे उरई स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

इसमें छह बच्चों समेत 57 प्रवासी कामगार उतारे गए। सीसीआई अनूप सक्सेना ने बताया कि सभी प्रवासी कामगार जालौन, हमीरपुर, महोबा, औरैया, बांदा, चित्रकूट जनपदों के थे। जिन्हें रोडवेज बसों से रवाना कर दिया गया। इस दौरान एसडीएम सतेंद्र सिंह, एआरएम रोडवेज केएन चौधरी, आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव उपाध्याय, जीआरपी इंस्पेक्टर ब्रजमोहन सैनी, स्टेशन अधीक्षक एपी वर्मा, सतेंद्र बंसल, डा. आरके शाक्या आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

माहौल सामान्य होने पर फिर से लौट जाएंगे
महोबा के निखिल, कोंच के मनोज कुमार का कहना है कि महाराष्ट्र में पानीपूरी का धंधा करते थे। लाकडाउन में सब चौपट हो गया। वे वहां दस साल से धंधा कर रहे थे। करीब बीस लोग सहयोगी के रुप में काम करते थे। माहौल सामान्य होने के बाद फिर से लौट जाएंगे। छोटे स्टेशनों पर ट्रेनें रोके जाने पर यात्री नाराज देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed