फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Shop fire, loss of millions

दुकान में आग से लाखों की क्षति

Sun, 14 Mar 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Shop fire, loss of millions
अकबरपुर इटौरा में आग से जलती हार्डवेयर की दुकान - फोटो : ORAI
आटा। थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर इटौरा के मुख्य बाजार में स्थित हार्डवेयर व मोटर पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में रखा लाखों का सामान जल गया। सूचना पर दमकल की दो टीमों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखा लाखों का सामान व नगदी जलकर राख को गई। रविवार सुबह घटना की जानकारी पाकर नायब तहसीलदार कालपी ने पहुंचकर जांचकर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शनिवार रात अकबरपुर इटौरा निवासी दुकानदार सुशील कुमार गुप्ता की हार्डवेयर व मोटर पार्ट्स की दुकान को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। अग्निकांड में वहां रखा हार्डवेयर, मोटर पार्ट्स, ऑयल और ट्रैक्टर के टायर और करीब 60 हजार नगदी आदि जलकर गए। सुशील के अनुसार दुकान में आग से करीब बीस लाख का नुकसान हुआ है। आग किन कारणों से लगी, फिलहाल पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

सुशील ने बताया कि वह रोज की तरह दुकान में ताला लगाकर पास में स्थित अपने मकान में सोने चला गया था। तभी कुछ देर बाद दुकान से आग लगने की जानकारी हुई। वहीं सूचना पर रविवार को नायब तहसीलदार पंकज यादव मौके पर पहुंचे और आग से हुए नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की माने तो दुकान में रखे मोबी ऑयल और दीवारों में लगाने वाला पेंट और ट्रैक्टर के टायर जलने से आग बढ़ती चली गई। आग इतनी भीषण थी कि रविवार सुबह तक दुकान से धुआं निकलता रहा। आग से आसपास करीब 50 मीटर तक काले धुएं की धुंध छाई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed