फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Shergarh bridge on Yamuna will remain closed for one and a half month for repair

Jalaun News: मरम्मत के लिए डेढ़ माह तक बंद रहेगा यमुना पर बना शेरगढ़ पुल

Sat, 24 May 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 24 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Shergarh bridge on Yamuna will remain closed for one and a half month for repair
कुठौंद। जालौन और औरैया को जोड़ने वाला यमुना नदी पर बना शेरगढ़ पुल मरम्मत के लिए एक सप्ताह में आवागमन के लिए बंद कर दिया जाएगा। पुल के बंद होने से करीब दो लाख की आबादी का सफर 190 किलोमीटर लंबा हो जाएगा। अभी भारी वाहनों के आवागमन पर रोक है, लेकिन बाइक और कार सहित 2000 से अधिक वाहनों का प्रतिदिन आवागन हो रहा है। शुक्रवार को औरैया की तरफ जेसीबी से करीब आधा रास्ता खोदा गया है।
विज्ञापन

शेरगढ़ पुल बंद हो जाने से कुठौंद क्षेत्र का औरैया से संपर्क डेढ़ माह के लिए कट जाएगा। आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने पर दूरी बढ़ जाएगी। अभी कुठौंद से औरैया की दूरी 15 किलोमीटर है। आने-जाने में 30 किमी लगते हैं। पुल बंद होने पर यह दूरी 190 किलोमीटर हो जाएगी।
विज्ञापन

लोगों को पहले कुठौंद से 27 किलोमीटर का सफर कर जालौन जाना होगा। वहां से करीब आठ किलोमीटर छिरिया सलेमपुर का सफर तय करना होगा। इसके बाद बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से 50 किलोमीटर की दूरी तय करके करमपुर पहुंचना होगा। करमपुर से 10 किमी का सफर तय करके औरैया पहुंच सकेंगे। इस प्रकार आने-जाने में कुल 190 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा। अभी लोग 30 किमी का सफर एक घंटे में तय कर ले रहे हैं। पुल बंद होने से छह घंटे में पूरा होगा सफर।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल, शेरगढ़ पुल से 30 टन से ज्यादा के भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस कारण लगभग सभी ट्रक, डंपर और स्लीपर बसों का कुठौंद के रास्ते आवागमन बंद है। पुल की मरम्मत के लिए पिछले सप्ताह टीम ने निरीक्षण किया था। पुलिस बंद होने से कार, ऑटो, बाइक व पैदल आने-जाने वालों को समस्या होगी। सबसे ज्यादा परेशानी कारोबार करने वालों, स्कूली बच्चों को होगी। कुठौंद से काफी संख्या में बच्चे औरया पढ़ने जाते हैं। इसी तरह कई लोगों का आरोबार भी औरैया से जुड़ा है।
पुल बंद होने से कुठौंद, मदारीपुर, हरसिंहपुर, हदरुख, भदेख, टिकरी, उमरी, लोहई, शंकरपुर, शनगढ़ खेड़ा, बघावली, सिरसा कलार, एकों, मदनेपुर,मालपुर, पिपरी, सलेमपुर, धरमपुरा, रणधीरपुर, आल, बिजवाहा, ईंटों, रूरा, जुगराजपुर आदि 100 गांवों की आबादी को परेशानी होगी।

फोटो 17- शुभम बाजपेयी।

रोज आने जाने वाले कर्मचारियों को होगी दिक्कत
ग्राम पंचायत अधिकारी शुभम बाजपेई ने बताया वह प्रतिदिन औरैया से कुठौंद ब्लॉक आते हैं। उनकी तरह ही सैकड़ों कर्मचारी प्रतिदिन जालौन में नौकरी करने आते हैं। पुल बंद होने से मुसीबतें बढ़ेंगी।




फोटो 18- गोलू निषाद
सब्जी और फल पर व्यापारियों पर रोजी-रोटी का संकट
फल दुकानदार गोलू निषाद ने बताया औरैया मंडी से यमुना पुल होते हुए सब्जी और फल लेकर आते है। यमुना पुल बंद किया जा रहा है। समय से औरैया मंडी नहीं पहुंच पाएंगे। दूरी बढ़ने से फल और सब्जी के भाव आसमान छुएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed