फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Shastri and Gandhi Jayanti remember, morning ferry out, the hoisting of flag

जयंती पर याद आए बापू व शास्त्री, निकली प्रभात फेरी, हुआ ध्वजारोहण

Sun, 02 Oct 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 02 Oct 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Shastri and Gandhi Jayanti remember, morning ferry out, the hoisting of flag
गांधी जयंती पर गांधी का रुप धारण किया बच्चा। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती रविवार को मनाई गई। दोनों ही महापुरुषों को नमन किया गया। सुबह गांधी पार्क से प्रभात फेरी निकाली गई और फिर निर्धारित समय पर सरकारी गैर सरकारी दफ्तरों में ध्वजारोहण हुआ। इसके बाद शहर भर में जगह-जगह कार्यक्रम हुए। सुबह साढ़े छह बजे माहिल तालाब स्थित गांधी पार्क से
विज्ञापन


प्रभात फेरी शुरू हुई जो शहर में बजरिया, शहीद भगत सिंह चौराहा, अंबेडकर चौराहा से होती हुई गांधी पार्क पहुंची। यहां पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण हुआ और फिर ध्वजारोहण कर गांधी जी को याद किया। यहां पर अधिकारियों के अलावा सपा जिलाध्यक्ष इंदरजीत सिंह यादव, रामकुमार दीबोलिया आदि मौजूद रहे। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी संदीप कौर ने
विज्ञापन


ध्वजारोहण किया। यहां पर अपर जिलाधिकारी आरके सिंह आदि मौजूद रहे। एसपी कार्यालय में एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। पीडी कार्यलय में पीडी चित्रसेन ने ध्वजारोहण किया। इंद्रा स्टेडियम में पैदल चाल प्रतियोगिता हुई। पूरे दिन कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें से चरखा कताई कार्यक्रम, डीवी डिग्री कालेज में गांधी जी के चित्रों वाले सिक्कों
विज्ञापन
विज्ञापन


की प्रदर्शनी लगाई गई। ठड़ेश्वरी मंदिर स्थित गांधी चबूतरा पर रामधुन हुई। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को भी याद किया गया। नगर पालिका प्रशासन ने पूरे शहर में


सफाई अभियान चलाया। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरु पूजा के बाद ध्वजारोहण हुआ। इसके बाद गोष्ठी हुई। इस मौके पर प्रधानाचार्य एएन सिंह, अशोक श्रीवास्तव, जीपी राठौर, डीएस भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed