फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Shailendra of Kanpur defeated Brijesh of Hamirpur

कानपुर के शैलेंद्र ने हमीरपुर के बृजेश हराया

Sun, 21 Aug 2022 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Shailendra of Kanpur defeated Brijesh of Hamirpur
बवीना गांव में आयोजित दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान - फोटो : ORAI
कदौरा। क्षेत्र के बबीना गांव में शनिवार को श्रीकृष्णजन्माष्टमी पर दंगल का आयोजन किया गया। इसमें पहली कुश्ती कुशमरा के जितेंद्र पहलवान और बसरेही के देवा पहलवान के बीच हुई। इसमें सात मिनट में देवा ने जितेंद्र को चित किया। दूसरी कुश्ती में बवीना के अमन ने मसगायां के मेघराज को पराजित किया। सबसे आकर्षण कुश्ती 11 हजार रुपये के कानपुर के शैलेंद्र और राठ के बृजेश के बीच हुई। काफी देर तक चली इस कुश्ती में शैलेंद्र ने बृजेश को चित किया। इसके बाद बवीना के राजकुमार ने हमीरपुर के कुलदीप को हराकर इनामी राशि पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

सबसे रोमांचक कुश्ती हमीरपुरके हाकिम सिंह और कदौरा के बड़ागांव पहलवान उपेंद्र के बीच हुई। यह कुश्ती बराबरी पर छूटी। इससे पहले दंगल का शुभारंभ प्रधान प्रतिनिधि रामहेत और सुरेश सिंह गौर ने किया। दंगल रेफरी बाबू लाल पहलवान बड़ागांव को राजन सेंगर ने गमछा पहनाकर सम्मानित किया। विजेता पहलवानों को कमेटी की ओर से नकद पुरस्कार और शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान रोहित भदौरिया, अजय सिंह, चंदन, कबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed