फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Seven people of the same family become victims of food poisoning

Jalaun News: एक ही परिवार के सात लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार

Sun, 05 Nov 2023 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Seven people of the same family become victims of food poisoning
कदौरा। शनिवार को ग्राम सजेहरा में एक ही परिवार के सात लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। पड़ोसियों ने उन्हें कदौरा सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात सजेहरा निवासी नारायण ( 75 ) उनकी पत्नी लीलावती ( 71 ) पुत्र बबलू (34) बहू सत्यवती (32) रानी (30) नातिन अंशिका (5) नाती मिथुन (18) ने रात में आलू की सब्जी और रोटी खाई थी। बताया कि कुछ ही देर बाद उन्हें उल्टी और दस्त लग गए। एक के बाद एक सदस्य की हालत खराब होती देखकर रिश्तेदारी से लौटकर आए छोटे पुत्र राजकुमार ने आनन-फानन पड़ोसियों की मदद से सभी को सीएचसी कदौरा लेकर आए।

डॉ. उदय वर्मा ने उनका इलाज किया। उन्होंने बताया कि ये लोग फूड प्वाइजिंग के शिकार हुए है। उन्होंने आशंका जताई की बासी खाना खाने से हालत बिगड़ी है। बताया कि स्वास्थ्य कर्मी नजर बनाए हैं। पुत्र राजकुमार ने बताया कि परिजनों ने रोटी और आलू की सब्जी खाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed