फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Seven more people affected by dengue, 93 sick till now

Jalaun News: डेंगू की चपेट में आए सात और लोग, अब तक 93 बीमार

Sat, 28 Oct 2023 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Seven more people affected by dengue, 93 sick till now
उरई। डेंगू मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। दो दिन में डेंगू के सात नए मामले आने के बाद डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 93 पहुंच गई है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने निरोधात्मक कार्रवाई की है।
विज्ञापन

दिन में धूप और रात में ठंडक होने से लोग बीमार हो रहे हैं। साफ सफाई के अभाव में मच्छर भी पनप रहे हैं। डेंगू मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। पिछले दो दिनों में जिले में अलग-अलग स्थानों पर डेंगू के सात नए मरीज आए हैं। इसमें शहर के मोहल्ला बघौरा नलकूप ऑफिस के सामने रहने वाली निधि (14) पुत्री हरिओम, अंंकित (26) पुत्र ब्रजेश, कोंच ब्लॉक के भेंपता निवासी सुशील निरंजन (25) पुत्र रामशरण, चकजगदेवपुर निवासी मीरा देवी (55) पत्नी रामनारायण, जालौन के मोहल्ला कछोरन निवासी अनन्या (10) पुत्री राकेश और शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी प्रखर गुप्ता (21) की डेंगू की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

इन सभी की मेडिकल कॉलेज में एलाइजा जांच हुई थी। इसमें डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। संचारी रोग के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक डेंगू के एलाइजा जांच में 93 केस की पुष्टि हुई है। सभी केसों में निरोधात्मक कार्रवाई कर दी गई है। लोगों के बुखार आने पर जांच कराने मच्छरों से बचाव करने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में शुक्रवार को 2268 लोगों की पैथोलॉजी में जांच हुई। इसमें छह संदिग्ध मरीजों की डेंगू की किट से जांच की गई। हालांकि सभी छह मरीजों की किट जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed