फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Seven councilors of Umri Nagar Panchayat join BJP

भाजपा में शामिल हुए ऊमरी नगर पंचायत के सात सभासद

Fri, 27 Sep 2019 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Seven councilors of Umri Nagar Panchayat join BJP
भाजपा कार्यालय में भाजपा की सदस्यता दिलाते दिलाते जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता - फोटो : ORAI
उरई। भाजपा पार्टी कार्यालय में ऊमरी नगर पंचायत के निर्वाचित सात सभासदों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष व पार्टी पदाधिकारियों ने भाजपा की पट्टिका पहनाकर सभासदों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय गांधी मार्केट में गुरुवार की दोपहर ऊमरी नगर पंचायत के सभासद प्रेम नारायण पांडेय, महावीर शरण राठौर, अखिलेश दोहरे, यशवंत सिंह, सुमन देवी, श्रुति देवी, रिंकी देवी ने भाजपा के सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ फूलमाला व पट्टिका पहनाकर पार्टी में शामिल किया।
विज्ञापन

सभासदों के साथ दो दर्जन अन्य लोगों को भी सदस्यता ग्रहण कराई गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि शामिल सभासदों में एक सपा का था और बाकी सभी निर्दलीय चुनाव लड़े थे। इस दौरान रविंद्र प्रताप सिंह, अनुज निरंजन, अनीता वर्मा, इंद्रराज गुर्जर, पुष्पेंद्र सेंगर, सुशीलगुप्ता, रामजी राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed