फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Conductor assaulted the Station Master and the Traffic Inspector.

Jalaun News: परिचालक ने एसएम और यातायात निरीक्षक से की मारपीट

Thu, 24 Sep 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Conductor assaulted the Station Master and the Traffic Inspector.
उरई। झांसी-उरई नेशनल हाईवे पर बस चेकिंग के दौरान छह यात्रियों के बिना टिकट मिलने पर कार्रवाई करना परिचालक को नागवार गुजरा। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान परिचालक ने सहायक यातायात निरीक्षक से मारपीट कर दी। शर्ट पर लगा बॉडी वार्न कैमरा भी झपटकर छीन लिया। बीच-बचाव करने पहुंचे झांसी रोडवेज के सेवा प्रबंधक (एसएम) संतोष कुमार के साथ ही मारपीट की। परिचालक कैमरा छीनकर धान के खेत में फेंककर भाग गया। मामले में एट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


एफआईआर के अनुसार उरई डिपो की बस बुधवार को झांसी से उरई आ रही थी। सुबह करीब 3:47 बजे पिरौना चौकी से करीब 500 मीटर आगे सहायक यातायात निरीक्षक मोहम्मद हामिद और उनकी टीम ने बस को रोककर चेक की। बस में 28 यात्री सवार थे। जांच में छह यात्री बिना टिकट मिले। टीम ने सभी यात्रियों का विवरण ईटीआईएम में दर्ज किया और मार्ग पत्र पर भी टिप्पणी अंकित की।
विज्ञापन


इसके बाद परिचालक विकास कुमार से मार्ग पत्र पर की गई टिप्पणी के नीचे हस्ताक्षर करने के लिए कहा गया। आरोप है कि परिचालक ने हस्ताक्षर करने से इन्कार कर दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ गई। परिचालक ने सहायक यातायात निरीक्षक की शर्ट पर लगा बॉडी वार्न कैमरा झपटकर छीन लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद बढ़ता देख वाराणसी के बड़ा गांव के पश्चिमपुर निवासी एसएम संतोष कुमार बीच-बचाव करने पहुंचे। एफआईआर में आरोप है कि परिचालक ने उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान बस चालक चंद्रशेखर ने बीच-बचाव किया। आरोप है कि परिचालक बॉडी वार्न कैमरा लेकर धान के खेत की ओर गया और वहां फेंक दिया। परिचालक ने जान से मारने की धमकी भी दी।


घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और खेत में बॉडी वार्न कैमरे की तलाश की। मामले में एट थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी शिव शंकर सिंह ने बताया कि प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है जांच की जा रही है।

वारणसी जनपद के थाना बड़ा गांव के पश्चिमपुर निवासी संतोष कुमार सेवा प्रबंधक है परिवहन निगम में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed