फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Seven contract workers notice for not joining duty

ड्यूटी ज्वाइन न करने पर सात संविदा कर्मचारियों को भेजा नोटिस

Tue, 02 Jun 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Seven contract workers notice for not joining duty
उरई। लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे संविदा चालक परिचालकों पर प्रबंधन ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को तीन चालक और चार परिचालकों को नोटिस भेजकर उनसे तत्काल कार्यभार ग्रहण करने को कहा है। अन्यथा उनके खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि लाकडाउन के दौरान प्रवासी कामगारों को लाने के लिए चालक परिचालकों को बुलाया गया था। ऐसे समय गैरहाजिर रहे 20 चालक और 18 परिचालकों को नोटिस भेजा गया था। इसमें 12 संविदा कर्मचारियों ने न तो नोटिस का जवाब दिया और न ही ड्यूटी ज्वाइन की। इस पर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। इसके बाद 26 संविदा कर्मचारियों को फिर से नोटिस भेजा गया। इसमें करीब एक दर्जन कर्मचारियों ने मोहलत मांगते हुए जल्द ड्यूटी ज्वाइन करने की बात कही। जबकि तीन चालक और चार परिचालक ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। इस पर प्रबंधन के आदेश पर उनके खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है। एआरएम रोडवेज केएन चौधरी ने बताया कि मंगलवार को सात संविदा कर्मचारियों को नोटिस भेजा गया है कि वे तत्काल ड्यूटी ज्वाइन कर लें। ऐसा न करने पर उनके सेवा समाप्ति की कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed