{"_id":"5946c7d24f1c1b123b8b45f3","slug":"selection-of-ishaan-in-nda","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडीए में ईशान का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडीए में ईशान का चयन
अमर उजाला जालौन
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
ईशान को मिठाई खिलाते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
शहर के मोहल्ला नया पाठकपुरा जेल रोड निवासी ईशान त्रिवेदी ने एनडीए की परीक्षा में प्रथम प्रयास में सफलता हासिल की। उसकी उपलब्धि से परिजनों में खुशी है। पाठकपुरा निवासी शिक्षक कृष्णनारायन त्रिवेदी के पुत्र ईशान त्रिवेदी ने एनडीए की परीक्षा पास कर छठवां स्थान प्राप्त किया। छत्रसाल इंटर कालेज जालौन में शिक्षक कृष्णनारायन त्रिवेदी व कलक्ट्रेट में न्याय सहायक ममता त्रिवेदी के पुत्र ईशान की प्राथमिक शिक्षा शहर के ही वीरेंद्र सिंह बघेल एजुकेशन सेंटर में हुई।
विज्ञापन
ईशान ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा में भी प्रदेश मेें प्रथम स्थान प्राप्त किया था। वर्ष 2011 में राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कालेज देहरादून की परीक्षा मेें दूसरा स्थान पाकर नाम रोशन किया।
विज्ञापन
सीबीएस इंटरमीडिएट परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक हासिल किए। अखिल भारतीय स्तर पर चार चरणों में होने वाली एनडीए की परीक्षा में पहले प्रयास में ही सफलता हासिल की। ईशान ने बताया कि वह सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहता है। विद्यालय प्रबंधक विनीता सिंह, धर्मेंद्र और माता-पिता को कामयाबी का श्रेय दिया। ठडे़श्वरी मंदिर के महंत सिद्धराम दास ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन