{"_id":"648cb41b65ca7605c8078754","slug":"selection-of-district-youth-in-mix-martial-arts-orai-news-c-12-1-289883-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मिक्स मार्शल आर्ट में जिले के युवा का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मिक्स मार्शल आर्ट में जिले के युवा का चयन
Sat, 17 Jun 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
उरई। जिले के युवा का मिक्स मार्शल आर्ट्स में वर्ल्ड चैंपियनशिप में चयन हुआ है। वह 31 जुलाई से होने वाली प्रतियोगिता में आबूधावी में खेलेगा। जिले के युवा का चयन होने से लोगों में हर्ष है। युवा का कहना है कि वह ओलंपिक में खेलना चाहता है।
कदौरा ब्लाक के काशीरामपुर निवासी किसान बृजभूषण सिंह के 17 वर्षीय पुत्र राजा चौधरी का मिक्स मार्शल आर्ट के लिए वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि 21 मई को लखनऊ के चौक स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में उन्होंने गोल्ड जीतकर अपनी जगह बनाई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश से तीन बच्चों का इसके लिए चयन हुआ है। जिसमें दो नोएडा से हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआती पढ़ाई करने के बाद उन्होंने मार्शल आर्ट्स सीखना शुरू किया। पिता किसान होने के बाद भी लगातार उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं। वह 31 जुलाई से 5 अगस्त तक होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए आबूधाबी जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका सपना है कि वह ओलंपिक में खेंले।