फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Seizure of polythene by running a campaign

अभियान चलाकर जब्त की पॉलिथीन

Wed, 02 Jan 2019 11:39 PM IST
jalaun Published by: gaurav gaurav Updated Wed, 02 Jan 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Seizure of polythene by running a campaign
पालीथिन
पॉलिथीन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद बुधवार को नगर पालिका ने पुलिस बल के साथ छापामार अभियान चलाया। प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। टीम ने कई जगह से पॉलिथीन व डिस्पोजल क्राकरी जब्त की। अभियान को लेकर कई जगह टीम का विरोध हुआ।  पुलिस बल की सख्ती के कारण कुछ नहीं हो सका।
विज्ञापन


बुधवार को नगर पालिका के ईओ संजय कुमार व कोतवाली प्रभारी शिवगोपाल वर्मा के साथ शहर की दुकानों पर छापामार अभियान चला। पालिका कर्मचारियों ने पॉलिथीन का प्रयोग करने वाली हाथ ठेली व दुकानों पर छापेमारी करते हुए पॉलिथीन जब्त की। इस दौरान फल विक्रेता राजेश से एक हजार रुपये, बालाजी ट्रेडर्स से दो हजार रुपये समेत पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला। भविष्य में पॉलिथीन मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। पालिका का यह अभियान गोपालगंज, राठ रोड, सब्जी मंडी आदि स्थानों पर चलाया गया। टीम के साथ चल रहे कोतवाल ने दुकानदारों को नाली के ऊपर या नाली के आगे सामान रखने पर चेतावनी दी। अभियान के दौरान कई बार दुकानदारों से टीम की झड़प भी हुई। पुलिस बल की सख्ती के कारण दुकानदार शांत हो गए। छोटे दुकानदारों ने आरोप लगाया कि अभियान के दौरान भेदभाव किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed