फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Seek prosperity and happiness by offering water to the setting sun

Jalaun News: अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी समृद्धि और खुशहाली

Fri, 08 Nov 2024 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 08 Nov 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Seek prosperity and happiness by offering water to the setting sun
उरई। चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा का तीसरे दिन बुधवार को रामकुंड में श्रद्धालुओं ने छठ पूजा की। सुबह से ही घरों में महिलाओं ने भगवान सूर्य और छठी मैया के लिए मिष्ठान ठेकुआ बनाया। पुरुषों ने बाजारों से जाकर फलों की खरीदारी की। इस पूजा में जितने भी फल बाजार में उपलब्ध होते हैं वे सभी सूर्य भगवान को और छठी मैया को अर्पित किए जाते है।
विज्ञापन

फिर शाम होने से पहले फलों को डाला में रखकर सजाया। फिर सिर पर रखकर रामकुंड स्थित घाट पर पहुंचे। महिलाओं ने छठ गीत गए। वहां पर पहुंचकर घाट किनारे बनाई गई बेदी पर पूजा का सारा सामान रखकर नारियल चढ़ाया। दीप जलाए, सूप में रखे फलों और पूजा सामग्री लेकर नदी और तालाबों के पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य को अस्त होने का इंतजार करने लगे। जैसे ही भगवान अस्त होने को हुए वैसे ही वहां पर उपस्थित परिवार के सभी सदस्यों ने बारी-बारी से भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया। महिलाओं के समूह में छठ माई के गीत गए। बच्चों ने आतिशबाजी की तथा खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

छठ पूजा समिति के अध्यक्ष संजय साहनी ने इस पूजा पर प्रकाश डालते हुए कहा यह एक कठिन व्रत है। जिसमें उपवास रखने वाला लगातार 36 घंटे का निर्जला व्रत करता है। बिस्तर पर नहीं सोता है। आसपास के वातावरण को साफ सुथरा रखता है। इस पूजा में पवित्रता और निष्ठा के प्रति एक विशेष समर्पण की भावना होती है। छठ पूजा का महत्व केवल धार्मिक नहीं बल्कि एक सामाजिक उत्सव भी है। यह प्रकृति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता को दर्शाता है। इसे मानने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दौरान सुमन, संजीव साहनी. खुशहाल, अमन, हर्षिता, मनीषा, डिंपल, मुकेश श्रीवास्तव, दीनानाथ तिवारी, अजय सिंह, धनंजय, संजय झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed