फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Secrets of hooligans in the state - Rita Bahuguna

प्रदेश में गुंडों का राज-रीता बहुगुणा

Thu, 17 Dec 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, जालौन
ब्यूरो अमर उजाला, जालौन Updated Thu, 17 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Secrets of hooligans in the state - Rita Bahuguna

प्रदेश में इस वक्त गुंडों का राज चल रहा है। प्रदेश सरकार के नेता थाना और कोतवाली संभाल रहे हैं। महिलाओं की अस्मत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और कानून- व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। ऐसे में राज्य सरकार को शासन चलाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं रह गया है।

विज्ञापन


 
यह बात मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने बुंदेलखंड दौरे के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में इस वक्त आम आदमी की कोई सुनवाई नहीं है।
विज्ञापन



प्रदेश के नेता थानों और कोतवाली पर काबिज हैं और उनके आदमी खुलेआम गुंडई कर रहे हैं। पुलिस सेवा पूरी तरह ध्वस्त और बेपटरी हो चुकी है। रसूखवालों का ही राज है और उन्हीं की सुनी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
उन्होंने आरोप लगाया कि बुंदेलखंड में मुआवजा केवल उन्हीं लोगों को दिया गया जिनका सरकार में अच्छा रसूख है। आम किसान आज भी मुआवजे के लिए तरस रहा है। कहा कि पिछले कुछ सालों में प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार और बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं, दंगे फसाद भी ज्यादा हुए हैं, जो प्रदेश की कानून- व्यवस्था की पोल खोलते हैं।

 
:
जीएसटी पर जारी रहेगा विरोध - कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि वर्तमान जीएसटी बिल उनकी कांग्रेस सरकार द्वारा लाए गए जीएसटी बिल से अलग है। इसलिए कांग्रेस इसका विरोध कर रही है।


नए बिल में कर का दायरा 18 प्रतिशत से बढ़ाने, जीएसटी की शिकायत के लिए कमेटी न बनाने और उत्पादक राज्यों पर एक प्रतिशत कर लगाने का प्रावधान है। इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा, जिसे लेकर कांग्रेस विरोध दर्ज करा रही है। कहा कि केंद्र सरकार ने बीआरजीएफ योजना को बंद कर दिया है, जिससे पिछड़े क्षेत्रों का विकास प्रभावित होगा।

 

बुंदेलखंड में छह माह में अकाल जैसी स्थिति - रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि वह बुंदेलखंड के दौरे पर हैं। कहा कि यहां की स्थिति को देखकर अगले छह महीने में अकाल की स्थिति के आसार दिखाई दे रहे हैं।



पिछली बार 2008 में उनके सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर ही केंद्र ने बुंदेलखंड राहत पैकेज की घोषणा की थी। इस बार भी वे अपनी सर्वे रिपोर्ट केंद्र और राज्य सरकार को भेजेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed