{"_id":"65aacfe9eaf041dc990dc7f4","slug":"secretary-suspended-in-case-of-death-of-three-cows-orai-news-c-224-1-ori1001-9895-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: तीन गोवंशों की मौत के मामले में सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: तीन गोवंशों की मौत के मामले में सचिव निलंबित
विज्ञापन
कुठौंद। खेल मैदान में बंद गोवंशों की सर्दी व भूख प्यास से हुई मौत के मामले में डीडीओ ने सचिव को निलंबित करते हुए रामपुरा ब्लॉक से संबद्ध कर दिया है।
ब्लॉक के जखा गांव में फसल बर्बाद कर रहे अन्ना गोवंशों को किसानों ने गांव में ही स्थित एक खेल मैदान में जालियों के पीछे बंद कर दिया था। गुरुवार को भूख प्यास व सर्दी से तीनों गोवंशों की मौत हो गई थी। जानकारी पर तहसीलदार व बीडीओ मौके पर पहुंचे थे।
मामला संज्ञान में आने पर डीएम राजेश कुमार पांडेय ने इसकी जांच डीडीओ सुभाष चंद्र त्रिपाठी को सौंपी। जांच में सचिव मोहित सचान की लापरवाही सामने आई। इस पर डीडीओ ने सचिव को निलंबित कर रामपुरा ब्लॉक से संबद्ध कर दिया है। डीडीओ ने बताया कि जिले भर की गोशालाओं में बंद गोवंशों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। अगर आती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।