{"_id":"649f2033c22d3ccf870005a4","slug":"secondary-schools-will-be-rejuvenated-orai-news-c-12-1-knp1024-313248-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: माध्यमिक स्कूलों का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: माध्यमिक स्कूलों का होगा कायाकल्प
Sat, 01 Jul 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 01 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
उरई। प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत माध्यमिक विद्यालयों का कायाकल्प होगा। इसमें वह विद्यालय शामिल किए गए है। जोकि 75 साल पूरे कर चुके हैं। ऐसे पांच विद्यालयों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। छात्र संख्या के अनुसार ऐसे विद्यालयों को धनराशि दी जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के शताब्दी वर्ष में माध्यमिक स्कूलों की दशा सुधारकर उनके कायाकल्प की कवायद चल रही है। योजना के अंतर्गत एक अप्रैल 2021 को 75 साल की अवधि पूरा करने वाले सहायता प्राप्त स्कूल के साथ शिक्षा निदेशक के अनुमोदन के बाद ऐसे विद्यालय जो जर्जर हो चुके हैं, उनको शामिल किया जाएगा। इसके लिए अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा की ओर से पत्र भेजा गया है। इसमें गाइड लाइन पूरी करने वाले विद्यालय के नाम शामिल करने को कहा गया है। योजना का चयन डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी करेगी। बता दें कि जिले में 63 माध्यमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं।