{"_id":"651c5c99379a97b23e038964","slug":"search-for-the-mastermind-of-fake-deed-orai-news-c-224-1-ori1001-4930-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: फर्जी बैनामा के मास्टर माइंड की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: फर्जी बैनामा के मास्टर माइंड की तलाश
Tue, 03 Oct 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
कालपी। फर्जी बैनामा में संलिप्त 10 आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। लेकिन अभी मामला बंद नहीं हुआ है। जिसमें मुख्य आरोपी फरार है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस लगी हुई है।
छौक गांव के सामने हाईवे किनारे स्थित जमीन का फर्जी बैनामा कर दो करोड़ से अधिक रुपये हड़पने का मामला सामने आया था। जिसकी जांच सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी को सौंपी गई थी। जिसमें उन्होंने लगभग 18 लोगों की भूमिका तय की थी। जिसके बाद में पुलिस ने इस मामले में छह नामजद और सात अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। सोमवार को इस फर्जीवाडे़ में शामिल रहे 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। जिनके पास लाखों की नगदी भी बरामद हुई है। जिन्हें जेल भी भेज दिया गया है लेकिन पुलिस की यह कार्रवाई भी अंतिम नही है।
सीओ डॉ देवेंद्र पचौरी ने बताया कि अभी इस मामले के मुख्य आरोपी संदीप सिंह के अलावा कई किरदार फरार है। पुलिस उनकी भूमिका की जांच कर रही है। फिलहाल जांच चल रही है। कई लोग अभी भी पुलिस की रडार पर हैं।