{"_id":"5ea721298ebc3e90835dd089","slug":"search-for-corona-route-samples-of-26-taken-orai-news-knp557353835","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना रूट की तलाश में 26 और सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना रूट की तलाश में 26 और सैंपल लिए
विज्ञापन
उरई। जिला अस्पताल के डॉक्टर और उनकी पत्नी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए जांच और सैंपल लेने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। सीएमओ डॉक्टर अल्पना बरतारिया ने बताया कि सोमवार को डॉक्टर के संपर्क में रहने वाले 26 और लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
शनिवार की रात जिला अस्पताल के एक डॉक्टर की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। रविवार को डॉक्टर की पत्नी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से ही महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। रविवार को डॉक्टर के संपर्क में आने वाले 36 लोगों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेज दिया गया था। इसी कड़ी में सोमवार को 26 सैंपल लेकर जांच को भेजे गए। इसके बाद कोरोना का रूट पता करने को कुल संख्या 62 हो गई। सीएमओ ने बताया कि कुछ लोग स्वयं भी सामने आए हैं, जो कि हाल ही में डॉक्टर के संपर्क में थे। इसके अलावा जिन लोगों के सैंपल लिए गए, उनमें डॉक्टर, अधिकारी, सरकार अस्पताल के स्टाफ और नर्सिंगहोम संचालक व उनका स्टाफ भी शामिल है।
आठ महिला मरीजों की भी हो रही पड़ताल
सोमवार को आठ ऐसी महिलाओं व उनके परिजनों से भी पूछताछ की गई, जिनके इलाज के लिए हाल ही में संक्रमित डॉक्टर उनके संपर्क में आए थे। ऐसे लोगों से पूछताछ की जा रही कि वे कब डॉक्टर के संपर्क में आए थे। इसके अलावा इनके सैंपल भी जांच के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
आपरेशन के दौरान तो नहीं मिला संक्रमण
प्राइवेट अस्पतालों ने जिले में गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी के लिए आपरेशन को धंधा चला रखा है, जिससे रोजाना हजारों की कमाई की जाती है। आपरेशन से पहले मरीज को बेहोश करने को भी संक्रमित डॉक्टर को बुलाने की जानकारी मिली है। माना जा रहा कि कहीं डॉक्टर किसी नर्सिंगहोम से संक्रमित नहीं हुए।