कोंच (जालौन)। कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ने तहसीलदार भूपाल सिंह द्वारा लिखित पुस्तक कुंभी पाक को श्याम सुंदर दास पुरस्कार मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्हें बधाई प्रेषित की है। कोंच में तहसीलदार पद की जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने अपनी पुस्तक कुंभी पाक का भी लेखन कर अपने बहु आयामी व्यक्तित्व का परिचय दिया।
फेस्टिवल के संस्थापक, संयोजक पारसमणि अग्रवाल ने बताया कि कोंच में पदस्थ रहकर अपनी कार्यशैली से क्षेत्रवासियों के दिल में विशेष जगह बनाने वाले तहसीलदार भूपाल सिंह की कृति कुंभी पाक को शासन की ओर से सम्मान मिलना हर्ष की बात है। उनकी इस गद्य मौलिक कृति को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उप्र द्वारा श्यामसुंदर दास पुरस्कार वर्ष 2021-22 प्रदान किया गया है। इसके तहत तहसीलदार भूपाल सिंह को मार्च में प्रस्तावित पुरस्कार एवं सम्मान समारोह में यह सम्मान प्रदान किया जायेगा। कृति कुंभी पाक को सम्मान मिलने पर फेस्टिवल से जुड़े महेंद्र चंदेरिया, रंजीत कुशवाहा, युवा साहित्यकार शिखा गोस्वामी छत्तीसगढ़ अभिनेता मान सिंह, निहारिका लखेरा आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए भूपाल सिंह को बधाई दी। (संवाद)