{"_id":"65a97c8104b7f5ddcd030674","slug":"sdm-saw-the-documents-in-the-light-of-mobile-gave-instructions-orai-news-c-224-1-ori1004-9814-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मोबाइल की रोशनी में एसडीएम ने देखे दस्तावेज, दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मोबाइल की रोशनी में एसडीएम ने देखे दस्तावेज, दिए निर्देश
विज्ञापन
माधौगढ़। एसडीएम ने आधा दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। विद्यालयों में कायाकल्प के तहत पेयजल व शौचालय चहारदीवारी के बारे में अध्यापकों से जानकारी ली।
एसडीएम शशिभूषण गुरुवार की दोपहर प्राथमिक विद्यालय धमना पहुंचे। उस वक्त बिजली नहीं आ रही थी, कमरे में अंधेरा था। उन्होंने मोबाइल की रोशनी में शिक्षकों की उपस्थिति का रजिस्टर देखा और अन्य दस्तावेज भी चेक किए। उन्होंने कायाकल्प के तहत विद्यालय की पेयजल, शौचालय, चहारदीवारी की जानकारी प्रधानाध्यापक राजेंद्र सिंह से ली।
उन्होंने विद्यालय के बरामदे में टाइल लगवाने के लिए प्रधान राघवेंद्र सिंह से कहा। प्रधानाध्यापक राजेंद्र सिंह द्वारा विद्यालय परिसर में पानी भरे होने की शिकायत पर एसडीएम ने लेखपाल आनंद मंगल से फोन पर शुक्रवार को विद्यालय पहुंचने के निर्देश दिए और साथ ही पानी की समस्या का शीघ्र निस्तारण कराने के लिए कहा। निस्तारण के बाद जानकारी देने की भी बात कही। इसके बाद एसडीएम ने प्राथमिक विद्यालय चितौरा, प्राथमिक विद्यालय रामहेतपुरा का निरीक्षण किया, विद्यालय को सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान हिमांशु सिंह व शेरसिंह पाल आदि मौजूद रहे।