{"_id":"60dcb7bf8ebc3eccc61992f2","slug":"sdm-park-forest-dm-highway-orai-news-knp6374895176","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क में लगेगी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा, चलेगा फाउंटेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क में लगेगी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा, चलेगा फाउंटेन
विज्ञापन
कालपी में रानी लक्ष्मी बाई पार्क की ड्राइंग देखती डीएम प्रियंका निरंजन
- फोटो : ORAI
कालपी। डीएम प्रियंका निरंजन ने बुधवार को नगर में विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने तय समय सीमा में विकास कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। नगर में प्रस्तावित महारानी लक्ष्मी बाई पार्क व वन विभाग क्षेत्र में प्रस्तावित एक पार्क का स्थलीय निरीक्षण कर पार्कों के सुन्दरीकरण पर चर्चा की।
डीएम सबसे पहले वन विभाग क्षेत्र में पहुंची। यहां पर भी एक पार्क प्रस्तावित है। उसके लिए जगह देखी व निर्माण पर चर्चा की। इसके बाद वह हाईवे पर प्रस्तावित रानी लक्ष्मीबाई पार्क पहुंची। यहां एसडीएम कौशल कुमार ने उन्हें पार्क निर्माण के नक्शे को देखा। उन्होंने बताया कि यह पार्क नगर पालिका परिषद की ओर से बनाया जाएगा। डीएम ने पार्क में एक बड़ी रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति व सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एसडीएम कौशल कुमार ने उन्हें मौके पर ही पार्क में उपलब्ध होने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। एसडीएम ने बताया कि पार्क में एक ऊंची व बड़ी रानी लक्ष्मीबाई की घोड़े पर सवार प्रतिमा, बाउंड्री वाल, वाटर फाउंटेन, शौचालय, पिंक शौचालय, फोकस लाइटिंग, कैंटीन, ओडिओपी कार्नर, ग्रीन एरिया डेवलपमेंट, पार्किंग, वाटर कूलर सहित लगभग सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
डीएम ने औद्योगिक क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। यहां 2.44 करोड़ रुपये के बजट से कराए जा कार्य को डीएम ने जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम कौशल कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार, ईओ सुशील कुमार दोहरे, लोक निर्माण विभाग के जेई बृजेन्द्र संखबार, उद्योग विभाग के उपायुक्त योगेश कामेश्वर, उत्तर प्रदेश हाथ कागज उत्पादन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। वहीं उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए 3 जुलाई को होने वाले चुनाव की तैयारी को लेकर कलक्ट्रेट में बैरीकेेटिंग आदि का निरीक्षण किया।