{"_id":"6223a9f09775e641ac082dc0","slug":"sdm-palika-eo-dm-centre-orai-news-knp6840541186","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के निर्देश के बाद तालाब का सुंदरीकरण शुरू कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के निर्देश के बाद तालाब का सुंदरीकरण शुरू कराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। डीएम प्रियंका निरंजन ने पिछले दिनों सदर तालाब के दौरान नाराजगी जताई थी। उनकी नाराजगी का असर शनिवार को दिखा। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से तालाब के पास से अतिक्रमण हटवाकर सुंदरीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। पोकलैंड और जेसीबी लगवाकर तालाब की खुदाई कराई गई है।
कस्बे के सदर तालाब में अतिक्रमण को लेकर एनजीटी ने सख्त रुख अपनाया था। एनजीटी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने नगर पंचायत प्रशासन को अतिक्रमण हटवाकर सुंदरीकरण के आदेश दिए थे। पर विधानसभा चुनाव में अधिकारियों की व्यस्तता के कारण मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। गुरुवार को डीएम प्रियंका निरंजन ने निरीक्षण किया तो तालाब की दुर्दशा देख नाराजगी जताई थी। इसके बाद शनिवार से पोकलैंड और जेसीबी लगाकर खुदाई कराई है। अब उम्मीद है कि जल्द ही तालाब का सुंदरीकरण होने के कस्बे में वह एक आकर्षण का केंद्र बन जाएगा। ईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बजट की कमी के कारण कार्य में विलंब हुआ है। खुदाई कार्य शुरू हो गया है। जाली निर्माण भी तालाब के इर्दगिर्द जल्द शुरू हो जाएगा। इसका तेजी से काम कराया जा रहा है।
------------
पांच फीट से कम रास्ते को लेकर मोहल्ले के लोगों में रोष
सदर तालाब के इर्दगिर्द रहने वाले राइन, शराफत, इरफान, इमरान आदि ने बताया कि अतिक्रमण अभियान के समय अधिकारियों ने पर्याप्त रास्ता देने की बात कही थी। पर अब पांच फिट से भी कम रास्ता दिया जा रहा है। अगर किसी के घर मे कोई बीमार या डिलीवरी के किए अस्पताल ले जाना हो तो एंबुलेंस व चार पहिया वाहन भी नहीं आ सकता हैं। लोगों ने रास्ता चौड़ा करने की मांग की है।