{"_id":"60d379be8ebc3e2ee40d2eae","slug":"sdm-dm-block-centre-vaccinated-orai-news-knp63603177","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य पूरा करने वालों का होगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य पूरा करने वालों का होगा सम्मान
विज्ञापन
उरई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कोविड-19 रोकथाम के संबंध में बैठक कलक्ट्रेट कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विकास खंडवार वैक्सीनेशन की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान ब्लॉक डकोर, कोंच, नदीगांव, जालौन एवं माधौगढ़ में वैक्सीनेशन का कार्य की प्रगति अच्छी पाई गई, जिस पर उन्होने प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने कहा कि अच्छी प्रगति पर अधिकारियों को मंडल स्तर से प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। उन्होंने इस प्रकार अन्य खंड विकास के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह वैक्सीनेशन कार्य में अच्छी प्रगति लाए, जिससे उन्हे भी इसके लिए सम्मानित किया जाए। उन्होंने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया गया, कि वैक्सीनेशन सेन्टरों पर आयुष्मान भारत, समस्त प्रकार के पेंशन एवं राशन से संबंधित आदि लाभार्थी परक योजनाओं से संबंधित कैम्प लगाए जाए जिससे जो भी लाभार्थी योजनाओं से संबंधित समस्या या जानकारी हेतु उपस्थित हो उसे वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जो लक्ष्य निर्धारित है उसे शत प्रतिशत पूर्ण किये जाए।
---------------
फोटो-1- लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देती जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधि। संवाद
छह लाभार्थियों को बांटे गए प्रमाण पत्र
उरई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन स्वरोजगार संगम मेले का शुभारंभ लखनऊ कार्यालय से किया गया। कार्यक्रम को जिले में भी ऑनलाइन के माध्यम से दिखाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने एनआईसी सभागार में जिले के छह लाभार्थियों को बैंको के स्वीकृत ऋण के प्रमाण पत्र बाटे गए।
मेले में विभिन्न रोजगार परक योजनाओं व प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत खालिद खान को दरी निर्माण हेतु सिंडीकेट बैंक कालपी के माध्यम से कुल 15 लाख का ऋण वितरण किया गया। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत स़द्धाम को फ र्नीचर निर्माण हेतु 5 लाख का बैंक ऑफ ब़डौदा, एट के माध्यम से ऋण वितरण किया गया। तथा ओडीओपी वित्त पोषण योजना के अन्तर्गत संजय सोनकर को 15 लाख का हैण्डमेड पेपर के कार्य हेत सिंडीकेट बैक कालपी के माध्यम से ऋ ण वितरण किया गया है। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत मंजू रानी को सिंलाई व चन्द्रशेखर को राजमिस्त्री में प्रशिक्षणोपरान्त प्रमाण पत्र वितरण कराए गए। कार्यक्रम में सांसद भानु प्रताप वर्मा, विधायक कालपी नरेन्द्र पाल सिंह जादौन, विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र निरंजन, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव तथा उपायुक्त उद्योग योगेश कामेश्वर एवं सहायक प्रबंधक उपस्थित रहे।