फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SDM and CO inspected liquor shops

Jalaun News: एसडीएम व सीओ ने शराब दुकानों को जांचा

Sun, 10 Mar 2024 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 10 Mar 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
SDM and CO inspected liquor shops
उरई। आगामी त्योहारों को लेकर एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में आबकारी टीम के साथ शहर में शराब, भांग की करीब छह दुकानों का निरीक्षण किया। इसमें अधिकारियों ने स्टाक रजिस्टर चेक करते हुए। संचालकों को शराब के दामों में ओवर रेटिंग न हो चेतावनी दी। एसडीएम सुरेश कुमार पाल, सीओ सिटी गिरजाशंकर त्रिपाठी ने आबकारी टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शहर के राजेंद्र नगर में देशी शराब के ठेके का निरीक्षण किया। दुकानों पर साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि अगर कोई अनियमितता पाई जाती है, तो कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होंने पटेल चौराहे के पास स्थित देशी, अग्रेजी शराब की दुकानों पर स्टाक रजिस्टर आदि देखा। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में ओवररेटिंग न करें। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान आबकारी अधिकारी अमित कुमार मिश्रा, निरीक्षक लोकेश कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed