{"_id":"6a9872f59cbd1c2b76090d1c","slug":"scuffle-between-husband-and-wife-outside-the-court-gate-orai-news-c-224-1-ori1005-149146-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कोर्ट गेट के बाहर, पति-पत्नी में हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कोर्ट गेट के बाहर, पति-पत्नी में हाथापाई
विज्ञापन
उरई। कालपी रोड स्थित जिला जजी गेट के बाहर बुधवार दोपहर मुकदमे के सिलसिले में आए पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर दोनों सड़क पर ही हाथापाई करने लगे। हंगामा देख मौके पर भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई।
सूचना पर कोर्ट गेट की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने दोनों को अलग कर मामला शांत कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें दोनों के बीच हाथापाई दिखाई दे रही है। एक पुलिसकर्मी ने किसी तरह अंगूरी देवी के भाई को थप्पड़ मारकर हटाया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच गालीगलौज होती रही।
बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से पारिवारिक विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। फिलहाल किसी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। शहर कोतवाल आनंद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।