फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Scuffle between BJP and police at SP office, eight injured

Jalaun News: एसपी कार्यालय में भाजपाई व पुलिस में हाथापाई, आठ घायल

Sun, 02 Jun 2024 02:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 02 Jun 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Scuffle between BJP and police at SP office, eight injured
उरई। जिले भर में कानून व्यवस्था को दुरुस्त कराने की जिम्मेदारी निभाने वाला एसपी कार्यालय शनिवार को जंग का अखाड़ा बन गया। पुलिस व भाजपाइयों के बीच जमकर हाथापाई हुई। मामले में दो भाजपाइयों व छह पुलिस कर्मियों को चोटें आई हैं। जिनका डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। भाजपाई थानाध्यक्ष चुर्खी की शिकायत करने एसपी कार्यालय पहुंचे थे और इसी दौरान विवाद होने पर मामला बढ़ गया।
विज्ञापन

चुर्खी थाना क्षेत्र के बैरई गांव निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुधीर सिंह ने शुक्रवार को सिरसाकलार थाने में भाजपाइयों के साथ पहुंचकर चुर्खी थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। शनिवार को कालपी के पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन के साथ मंडल उपाध्यक्ष सुधीर सिंह एसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी से थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। जिस पर एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसके बाद जैसे ही सभी भाजपाई कार्यालय से बाहर निकले तो एक कार्यकर्ता ने एसपी को अपशब्द कहना शुरू कर दिया। इससे कार्यालय में तैनात सिपाहियों व भाजपा कार्यकर्ताओं में कहासुनी हो गई और इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में भाजपा मंडल अध्यक्ष महेवा रिसाल सिंह व भाजपा नेता राममोहन चतुर्वेदी को चोट आई हैं। इसके साथ ही एक उपनिरीक्षक सहित छह पुलिस कर्मियों का भी डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों भाजपाइयों को झांसी के लिए रेफर कर दिया गया है। एसपी कार्यालय में हंगामे की जानकारी मिलते ही जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय पहुंचे और एसपी से बात की। बाहर निकलते ही जिलाध्यक्ष ने एसपी की मौजूदगी में पुलिस कर्मियों पर कार्यकर्ताओं को पीटने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत करेंगी।

जिलाध्यक्ष की अगुवाई में डीएम से मिले भाजपाई
उरई। विवाद की सूचना पर जिलाध्यक्ष भाजपाइयों के साथ डीएम कार्यालय पहुंची और उनसे इस पूरे प्रकरण पर एसपी मुलाकात की। इस दौरान भाजपाइयों व पुलिस प्रशासन के बीच सुलह समझौते का माहौल बनाया जाता रहा। खबर लिखे जाने तक मामले में समझौते के प्रयास चल रहे थे।



आश्वासन के बाद भी आपे से बाहर दिखे भाजपा कार्यकर्ता
उरई। भाजपा कार्यकर्ता डीएम से मिले, इसके बाद डीएम ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन भाजपा कार्यकर्ता कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान कुछ जनप्रतिनिधि पूरे प्रकरण से बचते हुए भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed